Breaking News

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. वह राजनीति का दु्र्भाग्य है. दरअसल, झारखंड की राधानी रांची में इंडी गठबंधन की रैली में 21 अप्रैल दिन रविवार को हंगामा हो गया था. इस पर भी बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल दिन सोमवार को कहा कि यह बेमेल गठबंधन है, जिसमें विवाद अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलते ही थे. हालांकि, अब खुल कर सामने आ गए हैं. 

विजय सिन्हा रांची में हुई विपक्ष की रैली पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि यह तो होना ही था. जिनका गठबंधन अपवित्र हो, तो इस तरह की बातें होंगी. इतना ही नहीं विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मैं बता दूं कि तेजस्वी यादव जि तरह की भाषा प्रयोग कर रहे हैं. यह राजनीति का दुर्भाग्य है. उन्होंने कहा कि सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स को बीजेपी का जमाई कह रहे हैं. ये तुम्हारी गिरती मानसिकता का परिचायक है.

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि अरे वह मां भारती के संतान हैं. यह संविधान हमारी माता के रूप में है. माता के यह बेटे संवैधानिक संस्था है. इस पर मजाक कर रहे हो. साथ ही ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हो. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.