Breaking News

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, आदित्य श्रीवास्तव किए टॉप

पटना: UPSC सीएसई का रिजल्ट जारी हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से UPSC मेंस 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपीएससी की साल 2023 की इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव टॉप किए हैं। उन्हें ऑल इंड‍िया रैंक वन हासिल हुआ है। वहीं, दूसरे नंबर अनिमेष प्रधान और तीसरे पर डोनुरु अनन्या रेड्डी रहीं हैं।

UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के परिणाम में आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक वन हासिल की है। वहीं, दूसरा स्थान अनिमेश प्रधान को मिला है और तीसरे नंबर पर अनन्या रेड्डी हैं। चौथे स्थान पर पीके सिद्धार्थ रामकुमार हैं जबकि पांचवें स्थान पर रुहानी हैं।

विदित है कि आदित्य ने अपनी पढ़ाई लखनऊ के प्राइवेट स्कूल CMS की अलीगंज ब्रांच से की है। पिछले साल आदित्य की 216 रैंक थी। वो फिलहाल हैदराबाद की IPS ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनका परिवार लखनऊ के विकास नगर में रहता है। आदित्य ने 2014 में 12वीं की परीक्षा करीब 98.4% अंक के साथ पास की थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.