Breaking News

मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री मोदी के बार-बार बिहार आने पर किया कटाक्ष, कहा – युवाओं को मूर्ख न समझें

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर कटाक्ष किया है. मुकेश सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बार-बार बिहार आ रहे हैं तो यहां का लिट्टी-चोखा खाकर जरूर जाएं. मुकेश सहनी ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री बिहार के युवाओं को मूर्ख न समझें. 

मुकेश सहनी ने पीएम से सवाल करते हुए कहा कि 2014 और 2019 में जो आपने वादा किया था वह वादा पूरा किया या नहीं? वह बातें बिहार के युवाओं को बताएं. कि आपने वादा  पूरा किया या नहीं किया? थोड़ा काम भी किया तो वह भी बता दें. प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह काला धन लाएंगे. वह आया या नहीं आया? देश के बाहर कितना काला धन गया वह भी बताएं.

आगे कहा कि बिहार को विशेष पैकेज देना था. वह आपने दिया या नहीं दिया वह भी बताएं. उन्होंने कहा कि आपसे (पीएम मोदी) आग्रह है कि मुख्यमंत्री हमेशा विशेष राज्य के दर्जे के लिए देश के प्रधानमंत्री से लड़ाई लड़ते थे. वह बताएं कि अगर वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो क्या बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे या नहीं देंगे? यह सारी बातें वह बिहार के लोगों को बताएं. केवल आना और भाषण देकर के जाना, यह बिहार के लोगों के लिए गलत है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.