Breaking NewsSTATE

CM नीतीश ने दी लोगों को रमजान की बधाई, कहा- रोजेदारों की दुआ कबूल करे खुदा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने शनिवार से शुरू हो रहे पवित्र रमजान के महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने खुदा से दुआ की कि तमाम रोजेदारों की दुआओं को कबूल करें और हम सभी के बीच मोहब्बत, एक दूसरे के प्रति आदर, सदभाव, इज्जत की भावना को बढ़ाएं ताकि हमलोग मिलकर देश एवं राज्य की तरक्की में योगदान दें। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी पवित्र रमजान का महीना शुरू होने पर सभी मुस्लिम भाई-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोजेदार कोरोना संक्रमण के इस सं’कटकाल में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें।

सभी लोग घर के अंदर ही इबादत करेंमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी अपील की है कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना आवश्यक है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा उपाय सोशल डिस्टेंसिंग है। इसलिए आप सब लोग घर के अंदर ही इबादत करें, आपके सहयोग से ही इस महामा’री से निपटने में सफलता मिलेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पवित्र रमजान के मौके पर देश और राज्यवासियों विशेष कर मुस्लिम भाई, बहनों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि खुदा की सारी मेहरबानियां आप सब पर बनी रहें। राबड़ी देवी ने तमाम रोजेदारों से कहा कि वे दुआएं करें कि हर तरफ खुशी, अमन चैन, शांति, समृद्धि बनी रहे। कोरोना और तमाम आफत, बीमा’रियों से लोग बचे रहें।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी राज्यवासियों को रमजान की शुभकामनाएं दी और मुस्लिम भाई बहनों से अपील किया कि वे इस मुबारक महीने मे कोरोना वायरस के खि’लाफ जारी जंग में फतह हासिल करने के लिए इबादत, नमाज और तरावी अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करें।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.