Breaking News

RJD की चुनावी घोषणा पत्र पर सम्राट चौधरी का तंज ,जमीन लिखवाने का रोडमैप है एक करोड़ नौकरी

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर राजद ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसमें देश में एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने वादा किया है. इसको लेकर सम्राट चौधरी ने राजद पर तंज कसा. कहा कि तेजस्वी यादव ने एक करोड़ नौकरी की घोषणा कर दी है लेकिन यह नहीं बताया कि एक करोड़ नौकरी के बदले कितनी जमीन अपने नाम करेंगे.

सम्राट चौधरी ने खा की लालू यादव जी के परिवार ने ये नहीं बताया कि एक करोड़ लोगों को रोजगार देने के नाम पर जमीन कितना लेंगे. यह जमीन लेने की तैयारी है. लालू प्रसाद जी का पूरा परिवार सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार कर सकता है. उन्होंने भ्रष्टाचार के लिए पूरी तरह रोड मैप बनाया है कि एक करोड़ नौजवानों को सपना दिखाकर उनकी जमीन को कैसे लिया जाए

बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल फिर से युवाओं को नौकरी का झांसा देखकर जमीन लिखवाने का प्लान बना रही है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल पूरी तरह से वैसी पार्टी है जो जमीन लिखवा कर ही युवाओं को नौकरी देती है. लालू परिवार भ्रष्टाचार में पूरा डूबा हुआ है. कितनी जमीन लिखवाना चाहते हैं यह प्लान भी अपने घोषणा पत्र में दे देना चाहिए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.