Breaking News

तेजस्वी के घोषणा पत्र पर चिराग का बयान, राजद का शासन कैसा था? सबको पता है  

तेजस्वी यादव ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र “परिवर्तन पत्र” जारी किया है. घोषणा पत्र में 24 प्रमुख वादे किए हैं. जिसमें 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात प्रमुख है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, गैस सिलेंडर 500 रुपये में, महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपया और अग्निवीर योजना को समाप्त करने की घोषणा की गई है.

चिराग ने घोषणा पत्र का जवाब दिया

राजद के घोषणा पत्र पर चिराग पासवान ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है. चिराग ने कहा कि

“लालू यादव के परिवार के लोग बिहार में बहुत लंबे समय तक सत्ता में थे और हमें किसी को यह बताने की ज़रूरत नहीं है कि उन्होंने लोगों को रोजगार कैसे दिया.”

चिराग पासवान ने आगे भी बोले “चुनाव के दौरान लोग वादे करते हैं. सत्ता में आने के बाद हकीकत कुछ और होती है. लोग जब सत्ता में आते हैं तो कई प्रकार के बहाने बनाने लगते हैं, कहते हैं गठबंधन में थे इसलिए ऐसा किए.चिराग पासवान ने एक बार फिर से पीएम मोदी की समर्थन में बोले कि मोदी जी तीसरी बार आ रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.