Breaking News

बिहार दौरे पर अमित शाह, जीतन राम मांझी, विवेक ठाकुर और सुशील सिंह के पक्ष में करेंगे रैली 

गया :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं. वह गया, नवादा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही गया में जीतनराम मांझी और औरंगाबाद में सुशील सिंह के पक्ष में करेंगे जनसभा करेंगे. शाह औरंगाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत गया जिले के गुरारू में जनसभा करने जा रहे हैं, जिससे वह एक नहीं बल्कि दो लोकसभा सीट को साधेंगे और गया व औरंगाबाद के प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे.

चुनावी सभा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे. अमित शाह की सभा को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर कई बड़े नेताओं का जुुटान मंगलवार को ही गया में हुआ है. माना जा रहा है कि बुधवार को अमित शाह की चुनावी सभा एनडीए के प्रत्याशियों के लिए अहम है, क्योंकि गया और औरंगाबाद से खड़े एनडीए प्रत्याशी को विरोध भी झेलना पड़ रहा है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी शामिल होना है. ऐसे में काफी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. वहीं, चुनावी सभा वाले स्थल की हैंड मेटल डिटेक्टर, डॉग स्क्वायड की मदद से जांच हो रही है. केंद्रीय बल की विशेष टीम भी मंगलवार से ही गया के गुरारू पहुंची है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.