Breaking News

बिहार में अगले चार दिनों तक गर्मी और लू से राहत, 13 अप्रैल तक कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

पटना: बिहार में अभी अगले चार दिनों तक बारिश को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी जारी है. विभाग की ओर से एक्स पर पोस्ट कर प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के अनुसार मौसम में बड़ा बदलाव होने की आशंका है. दिन में धूप निकलने की वजह से पिछले 24 घंटे से तापमान में वृद्धि तो हुई, लेकिन सर्वाधिक तापमान 40°C के पार ही रहा

बता दें कि 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक 30-40 किमी प्रति घंटा हवा की रफ्तार के साथ बारिश होगी. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके सुमन ने बताया कि ’13 अप्रैल तक बिहार में हल्की बारिश की आशंका है. इसकी शुरुआत आज से ही दिखने लगेगी. आज बिहार के 21 जिलों में मेघगर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है. इस दौरान इन जिलों में तेज हवा भी चलेगी

विभाग के अनुसार राजधानी पटना समेत अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, अरवल, सहरसा, सुपौल, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, नालंदा, शेखपुरा और किशनगंज में मेघगर्जन के साथ बिजली भी चमकने की संभावना है. इस दौरान इन सभी जिलों में झोकों के साथ तेज हवा चलेगी.

वहीं कल यानी 11 अप्रैल को भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, नालंदा, शेखपुरा, पटना, जहानाबाद, अरवल, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में हल्की बारिश होने की संभावना है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.