Breaking News

मुकेश सहनी के साथ हेलिकॉप्टर में मछली खाते तेजस्वी यादव, पोस्ट कर बताई ये वजह

पटना: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महागठबंधन में प्रचार की कमान संभाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वे हेलिकॉप्टर में सवार होकर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ खाना खा रहे हैं। तेजस्वी और सहनी, दोनों चुनावी भागदौड़ के बीच हेलिकॉप्टर में बैठकर मछली, रोटी और मिर्ची का स्वाद ले रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव के दौरान लगातार रैलियों की वजह से खाने-पीने का समय नहीं मिल पाता है, इसलिए वे हेलिकॉप्टर में ही 10-15 मिनट निकालकर खाना खा लेते हैं।

तेजस्वी यादव ने यह वीडियो अपने अकाउंट पर मंगलवार को पोस्ट किया। यह वीडियो 8 अप्रैल को बनाया गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि दिनभर हम लोग प्रचार किए। इस दौरान हमें लंच के लिए 10 से 15 मिनट ही मिले हैं। हम खाना साथ लेकर आए। मुकेश सहनी ने वीडियो में अपनी थाली दिखाते हुए कहा कि यह चेचरा मछली है, जो मिथिलांचल और कोसी में पाई जाती है।

सहनी ने अपनी थाली से मिर्ची दिखाते हुए विरोधियों पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि हमारा वीडियो देखकर कुछ लोगों को मिर्ची लगेगी। हम मजबूती से सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.