Breaking News

कैंसरग्रस्त मरीजों को रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी के बारे में किया गया जागरूक

पटना। इंटास फाउंडेशन अपना घर पटना में डॉक्टर खुशबू सिन्हा वाइजमैन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंटिस्ट की वैज्ञानिक, के द्वारा कैंसरग्रस्त मरीजों को रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने मरीजों को बताया कि आपको कैसे अपने उपचार के दौरान सावधानियां रखनी चाहिए साथ ही डॉक्टर द्वारा मरीजों को स्वस्थ जीवन शैली और संतुलित आहार के महत्व को बताते हुए उन्हे अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी गई। इंटास फाउंडेशन की तरफ से प्रोजेक्ट एसोसिएट शालिनी सिन्हा, काउंसलर रोशन कुमार, हिमोफिलिया काउंसलर दीपक कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.