Breaking News

गायघाट: मैट्रिक की जिला टापर विशाखा को किया सम्मानित

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट : प्रखंड के शिवदाहा पंचायत के शिवदाहा बरैल निवासी विशाखा कुमारी ने बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 478 (95.6) प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिला टापर रहीं। इस उपलब्धि पर इनर व्हील क्लब की ओर से शिवदाहा शिशु कल्याण कोचिंग सेंटर में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित कर उसे टैब देकर सम्मानित किया। विशाखा को हिंदी में 96, अंग्रेजी में 75, गणित में 96, विज्ञान में 97, संस्कृत में 93, सामाजिक विज्ञान में 96 नंबर आया है। विशाखा के पिता विनय लाल कर्ण शिक्षक हैं। वहीं माता का देहांत हो चुका है।विशाखा की प्रारंभिक पढ़ाई ग्रामीण स्कूल से हुई। नौवीं से 10वीं की पढ़ाई शिशु कल्याण कोचिंग सेंटर से की। कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विशाखा बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। वहीं विशाखा अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व माता-पिता का कुशल मार्गदर्शन और अपनी मेहनत को दिया है। इस उपलब्धि पर इनर व्हील क्लब की प्रेसीडेंट रीना सिंह, सेक्रेटरी अंजना चौधरी, खजांची डाॅली श्रीवास्तव, विशाखा के पिता विनय लाल कर्ण, चन्द्रशेखर उपाध्याय आदि ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.