BIHARBreaking NewsHealth & WellnessSTATE

BreakingNews: बिहार में सिर्फ आज अब तक आए 12 नए कोरोना पॉजिटिव केस, संख्या बढ़कर पहुंची 182…

बिहार में सिर्फ आज अब तक आए 12 नए पॉजिटिव केस, संख्या बढ़कर पहुंची 182…

बिहार में कोरोना वायरस अब तेजी से फैलता जा रहा है। कल जहां एक दिन में इसके 27 नए मरीज मिले थे तो वहीं आज सुबह ही 12 नए मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इस तरह अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 182 हो गई है। अभी मिली जानकारी के मुताबिक नालंदा जिले के अस्थावां का एक युवक बिहारशरीफ की दो महिलाएं और नया भोजपुर की दो महिलाएं covid-19 की पॉजिटिव पाई गई हैं। इससे पहले बांका, मुंगेर और के कुल सात लोग पॉजिटिव मिले थे।

नालंदा में अबतक एक ही कोरोना चेन के 31 लोग पॉजिटिव
नालंदा में आज फिर 3 नए पॉजिटिव केस निकले। जिसमें 2 सकुनत के तो तीसरा अस्थावां का है। सकुनत की दोनों महिलाएं हैं। ये खासगंज के दुबई से लौटे युवक की चेन का विस्तार है। इस तरह युवक समेत उसकी चेन में 31 लोग शामिल हो गए हैं। वहीं नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड में पहला मामला सामने आया। संक्रमित 28 साल का पुरुष है। नालंदा जिले से कुल संक्रमित 34 हो गए। इनमें तीन स्वस्थ्य होकर क्वारनटाईन हैं। इधर, युवक की चेन में शामिल सरकारी डॉक्टर की एनएमसीएच में भर्ती होने के बाद पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है।

बांका में युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही गांव सील
 
बेलहर प्रखण्ड के विशनपुर निवासी युवक का कोरोना पोजेटिव रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव को तीन किलोमीटर रेडियस में सील किया जा रहा है। सीएस ने बताया कि सील करने के बाद सैनिटाइज भी किया जाएगा। पीड़ित युवक महाराष्ट्र से पहुंचे कौशलपुर निवासी युवक के संपर्क में आया है। भागलपुर से आने के बाद उक्त युवक को गांव स्थित क्वारंराइटन सेंटर में भर्ती किया गया था। सीएस ने बताया कि उक्त सेंटर में भर्ती सभी 8 लोगों की जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
 
मुंगेर में बढ़ती जा रही कोरोना मरीजों की संख्या
 
आज covid-19 के सात नए मरीजों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुरुषों की उम्र क्रमशः 10,52,70 और 36 साल है तो वहीं महिलाओं की उम्र क्रमशः18,48, और 60 साल है। इनमें से छह मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार के ही हैं तो वहीं एक बांका जिले का युवक है। गुरुवार को भी मुंगेर के चार नए मरीज पाए गए थे। इन मरीजों में तीन महिलाएं हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 68,61,60 है तो वहीं 36 साल का एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
 
गुरुवार को कोरोना ने राज्‍य के एक नए जिले कैमूर में दस्‍तक दी तो वहीं सिवान में फिर एक नया कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मची है। बता दें कि सिवान जिले ने एक बार कोरोना को मात दी है।
 
बिहार के कैमूर में भी कोरोना ने पसारे पांव
 
बिहार के कैमूर जिले से गुरुवार को पहली बार आठ कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि पटना जिले के खाजपुरा मोहल्ले की सात महिलाओं समेत आठ और लोग गुरुवार को एकसाथ संक्रमित पाए गए हैं। वहीं सिवान में गुरुवार को एक और पॉजिटिव केस मिलने के साथ सिवान फिर सुर्खियों में आ गया है। अभी तक सबसे ज्यादा संक्रमित नालंदा और मुंगेर में 31-31 मिले हैं, जबकि सिवान 30 संक्रमितों के साथ तीसरे स्थान पर है।
 
गुरुवार को मिले नए मामलों में चार मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार से मिले। वे पूर्व में कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हैं। छह मरीज सासाराम के हैं तो एक सिवान का। पटना के भी आठ नए मरीज मिले। इसके अलावा आठ मरीजों के साथ कोरोना ने कैमूर में एंट्री की। कैमूर बिहार का कोरोना प्रभावित 18वां जिला बन गया।
 
सासाराम में भी मिले नए मरीज
गुरुवा को कोरोना की दूसरी जांच

 रिपोर्ट में तीन मरीज सासाराम के मिले, जिनमें एक 36 साल की महिला और दो 20, 28 साल के युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। तीसरी रिपोर्ट में और तीन मरीज मिले। ये तीनों भी सासाराम के हैं। इस तरह, सासाराम के कुल मरीजों की संख्‍या सात हो गयी।
चौथी जांच रिपोर्ट में नौ मरीज और बढ़ गए। इनमें अकेले कैमूर से आठ और सिवान से एक मरीज पॉजिटिव मिला। कैमूर के मामले में पांच पुरुष और तीन महिलाएं हैं जो चैनपुर के रहने वाले हैं। जबकि, सिवान के गोरियाकोठी में मिलने वाला पुरुष है। देर रात पटना के खाजपुरा के एक पुरुष व सात महिलाओं को संक्रमित पाया गया

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.