BIHARBreaking NewsCRIMEPATNASTATE

श’र्मनाक: पटना में बेटा के ह’त्यारों के खौ’फ में बाप ने घर बेचने के लिए चिपका दिया नोटिस, कहा -जहां जिंदगी ही सुरक्षित नहीं वहां रहकर क्या करें!

सुशासन की राजधानी पटना में जब एक मकान पर सुबह-सुबह लोगों ने नोटिस देखा कि यह मकान बिक्री का है तो मोहल्ले के लोग सन्न रह गए। मोहल्ले वासियों को इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह मकान मालिक से जाकर पूछे कि आखिर आपने निर्णय क्यों लिया। क्योंकि वह जान रहे थे कि मकान मालिक की मजबूरी क्या है? भला बेटा गंवाने वाले बाप से किस मुंह से वह जाकर पूछते कि आप यह मकान क्यों बेचना चाहते हैं। गौरतलब है कि पटना के पटना सिटी इलाके के शीशा के शिवहर मोहल्ला निवासी सनी गुप्ता की मौ’त गो’ली लगने से हो गयी थी।

गौरतलब है कि सोमवार की रात लॉक डाउन को लेकर मचे बवाल में वहां असामाजिक तत्वों ने फायरिंग की थी जो छत के बालकनी में खड़े सनी को लगी थी और फिर इलाज के दौरान उसकी मौ’त हो गई थी.।

जहां जिंदगी ही सुरक्षित नहीं वहां रह कर क्या करेंगे
खाजेकलां थाना क्षेत्र के नून का चौराहा शीशा का सिपहर मोहल्ला निवासी सन्नी गुप्ता की हत्या के बाद अभी भी हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं दूसरी तरफ परिजन द’हशत के दिन और रात का’टने को विवश हैं ।आरोपित की गिर’फ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार बेचैन है। सुशासन से भरोसा उठ चुका है। घर पर लगाए गए नोटिस बोर्ड के बारे में पूछे जाने पर वह फफक पड़ते हैं। गोपाल बैंड के मालिक गोपाल प्रसाद कहते हैं कि जहां जिंदगी ही सुरक्षित नहीं वहां रह कर क्या करेंगे।हम लोग घर बेचकर कहीं और चले जाएंगे। 28 वर्षों से इस घर में रह रहे थे हमें क्या पता था 1 दिन बेटा गंवाना पड़ेगा। गोपाल प्रसाद ने यह भी कहा कि उनके बेटे की ह’त्या एक ष’ड्यंत्र के तहत की गई है।

सिस्टम से उठ गया भरोसा
खाजेकलां थाना अध्यक्ष सरोवर खान कहते हैं कि पुलिस अपना काम कर रही है ।सनी गुप्ता के हत्या के मुख्य अभियुक्त मोहम्मद चांद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना से मोहल्ले वासी बिल्कुल सन्न हैं। इलाके में हड़कंप मचा हुआ है ।पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी मोहम्मद चांद की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 28 वर्षों से शीशा का सिपहर में रहने वाला सन्नी का परिवार दहशत के माहौल में जीने को विवश है ।खानापूर्ति के लिए सुरक्षा की व्यवस्था कर दी गई है ।लेकिन सवाल सुशासन पर विश्वास का है दहशत में किसी परिवार के द्वारा घर बेचने की नोटिस चस्पा कर देना यह जाहिर करता है कि इस परिवार का भरोसा पुलिस और सरकारी सिस्टम से उठ चुका है।

Input: News4nation

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.