Breaking NewsCelebritiesHealth & Wellness

कोरोना के साए में सचिन तेंदुलकर का दिल जीतने वाला फैसला, कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में नहीं मनाएंगे बर्थडे

कोरोना संकट के चलते जारी लॉकडाउन के बीच ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ कहे जाने वाले मास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इस साल अपना जन्मदिन ना मनाने का फैसला किया है. सचिन शुक्रवार  24 अप्रैल को 47 साल के हो रहे हैं.

सचिन तेंदुलकर ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे लोगों के सम्मान में इस साल अपना जन्मदिन ना मनाने का फैसला किया है. सचिन के करीबी सूत्रों ने बताया कि दुनिया भर में फैले कोविड-19 और देश में चल रहे लॉकडाउन को देखते हुए सचिन ने ये फैसला लिया है.

आपको बता दें कि सचिन का जन्मदिन आमतौर पर काफी ग्रैंड तरीके से मनाया जाता है. इसमें कई नामी गिरामी हस्तियां शामिल होती हैं. लेकिन इस बार हालात अलग हैं और इसी वजह से सचिन ने सेलिब्रेट नहीं करने का फैसला किया है. खेल से रिटायरमेंट के पहले भी सचिन जहां भी होते थे. उनका जन्मदिन काफी भव्य अंदाज में मनता था. इस बार लॉकडाउन के चलते सचिन इंडोर हैं. लेकिन उन्होंने घर में भी जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है. वह चाहते हैं कि हर तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाए और ऐसे में जब दुनिया एक गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है. जन्मदिन मनाने का कोई मतलब नहीं बनता.

उनका मानना है कि इस महामारी से लड़ने में अग्रणी भूमिका निभा रहे चिकित्सकों, नर्सों, चिकित्सा सहायकों, पुलिसकर्मियों, सैनिकों का आभार व्यक्त करने का यह सर्वश्रेष्ठ तरीका हो सकता है. तेंदुलकर पहले ही इस महामारी से लड़ने के लिए 50 लाख रुपये का योगदान कर चुके हैं. वह अन्य तरह के कई राहत कार्यों से भी जुड़े हुए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.