Breaking News

तेजस्वी यादव की जनविश्वास यात्रा पर भड़के प्रशांत किशोर

पटना: DY.CM से नेता प्रतिपक्ष बने लालू के छोटे लाल तेजस्वी यादव 20 फरवरी से बिहार में ‘जन विश्वास यात्रा’ पर निकल रहे हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर बिहार की सत्ताधारी बीजेपी,जेडीयू एवं हम पार्टी के साथ ही जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर भी हमलावर हैं.

प्रशांत किशोर खुद भी काफी दिनों से बिहार के अलग अलग इलाकों का पदयात्रा कर रहे हैं.जनविश्वास यात्रा पर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव और राजद पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीते दिनों नीतीश कुमार ने भी समाधान यात्रा की थी, बिहार के कितने लोगों और बिहार की कितनी समस्याओं का समाधान हो गया? अभी राहुल गांधी न्याय यात्रा कर रहे हैं, बिहार के कितने लोगों को न्याय मिल गया?

अब तेजस्वी के जन विश्वास यात्रा करने से क्या होगा? सबसे ज्यादा विश्वास आपने तोड़ा है। 30-32 सालों से बिहार में लालू-नीतीश का ही राज है। इतने सालों में गरीबी मिटी नहीं, पलायन रुका नहीं, रोजगार मिला नहीं। अब किस विश्वास की बात कर रहे हैं आप? जनता इतनी बेवकूफ नहीं है।लोग आएंगे विश्वास यात्रा में,कुछ लोग इकट्ठा भी हो जाएंगे। लेकिन, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ाई जा सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.