धूमधाम के साथ आज बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। बारिश के बीच भी आस्था और पूजा में कोई कमी नहीं आई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व राज्य मुख्य सूचना आयुक्त ए के सिन्हा के आईएएस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। यहां सरस्वती पूजा समारोह में शामिल हुए। मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। वहीं, मंत्री प्रेम कुमार भी IGIMS परिसर में आयोजित सरस्वती पूजा समारोह में पहुंचे।
मां सरस्वती की पूजा करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

Related tags :


Leave a Reply