BIHARBreaking NewsHealth & WellnessMOTIHARISTATE

बड़ी खबर: मोतिहारी का युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, शिवहर में है क्वारंटाइन…

मोतिहारी का युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, शिवहर में है क्वारंटाइन

मोतिहारी पूर्वी चंपारण जिले के एक युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जिला प्रशासन ने संक्रमित युवक की ट्रेवल हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी है. हालांकि वो अभी शिवहर में स्थित क्वारंनटाइन सेंटर में भर्ती है.सिविल सर्जन डॉ. रिजवान अहमद ने बताया कि संक्रमित युवक मुम्बई में काम करता है. टाटा मेमोरियल में इलाज करा रहे अपने एक संबंधी समेत चार लोगों के साथ एम्बुलेंस से वो शिवहर पहुंचा था. वहां उसकी स्क्रिनिंग करने के बाद एक विद्यालय में क्वारंनटाइन सेंटर भेज दिया गया था. उसकी सैम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. सिविल सर्जन ने बताया कि संक्रमित युवक 20 अप्रैल को शिवहर आया था, लेकिन वो पूर्वी चंपारण स्थित फेनहारा प्रखंड के गवंद्री गांव नहीं पहुंच सका था.

पूर्वी चंपारण अब भी सुरक्षित है’

सिविल सर्जन के अनुसार संक्रमित युवक पूर्वी चंपारण का रहने वाला है, लेकिन वो पिछले छह महीने से अपने घर फेनहारा नहीं आया है. लॉकडाउन होने के बाद वो अपने संबंधी के साथ एम्बुलेंस से शिवहर पहुंचा था. लेकिन शिवहर जिला प्रशासन ने उसे वहीं पर क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया था. सिविल सर्जन डॉ. रिजवान अहमद ने बताया कि संक्रमित युवक से उसके फेनहारा में रहने वाले परिवार के लोग भी मिलने नहीं गए थे. पूर्वी चंपारण जिला कोरोना संक्रमण के मामले में अब भी सुरक्षित है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.