Breaking News

करवट ले रहा बिहार का मौसम, 19 जिलों बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

पटना: दिसंबर और जनवरी महीने में लंबे समय तक सर्दी के प्रकोप के बाद बिहार का मौसम बदला और लोगों को शीतलहर से राहत मिली। लेकिन एक बार फिर मौसम करवट लेता दिख रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आएगी और एक बार फिर लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है। बताया गया है कि पटना, गया सहित दक्षिण बिहार के 19 जिलों में 13 और 14 फरवरी को हल्की बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

शनिवार को राजधानी पटना समेत राज्य के 24 शहरों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री के नीचे रहा। गया सबसे ज्यादा शीतलहर की चपेट में रहा। प्रदेश का सबसे ठंडा जिला 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गया ही रहा। पटना सहित 25 शहरों का न्यूनतम और 30 का अधिकतम पारा चढ़ा। पटना में अधिकतम तापमान में 0.4 और न्यूनतम में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने और तेज धूप से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि सुबह और शाम ठंड लग रही थी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी केअनुसार रविवार से अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। वहीं अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, जबकि की शनिवार या रविवार की रात में बांका, जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद जिले के एक या दो स्थानों पर शीतलहर होने की संभावना है।

प्रदेश के अधिकतर शहरों में सतही पछुआ हवा का असर साफ दिख रहा है। एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण गुजरात एवं आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से औसत 1.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। जिस कारण अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.