Breaking News

सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल आदर्श ग्राम के प्रांगण में वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

मुजफ्फरपुर के बैरिया स्थित सेंट जेवियर इंटरनेशनल, स्कूल आदर्श ग्राम के प्रांगण में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

इस विशेष अवसर का उद्घाटन विद्यालय परिवार के अध्यक्ष शरद चंद्रा, निदेशक अमिताभ चंद्रा, प्रियंका चंद्रा, संयुक्त निदेशक आमोद कुमार दत्ता और प्रचार्या अलका झा ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

जहां बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से की गई। साथ ही छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान, पानी बचाओ, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नृत्य, हिंदी नाटक, कव्वाली आदि के द्वारा अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नशे के खिलाफ जागरूक करता अंग्रेजी नाटक, रामायण नृत्य नाटिका, भारत-दर्शन और होली गीत रहें । इस खास अवसर पर पूरा आदर्श ग्राम प्रांगण अभिभावकों की तालियों से गुंजायमान रहा

प्राचार्या अलका झा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के शैक्षणिक उपलब्धियों, सांस्कृतिक गतिविधियों, कला तथा अन्य क्षेत्रों में बढ़त के लिए विद्यालय परिवार की खूब सराहना की।

इस खास अवसर पर एआईएसएसई तथा एआईएससीई के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया । वहीं मौके पर विशिष्ट अतिथि सुमित रंजन, बिहार बीएन एनसीसी के सुबेदार बलजीत कुमार, सुबेदार दिनेश सिंह और नायक सुबेदार नारेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.