BIHARBreaking NewsSTATE

BreakingNews: बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर, ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने पर मिलेगी दोगुनी छूट…

राज्य के डेढ़ करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. कोरोना के कारण घरों में कैद लोग अगर ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान करते हैं तो उन्हें अब दुगुनी छूट मिलेगी. अब तक कंपनी 1 फ़ीसदी की छूट दे रही थी जिससे दो फीसदी भी कर दिया गया है. उपभोक्ताओं को इस सुविधा का लाभ 30 जून तक मिलेगा.

इस बारे में बिजली कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अभी तक सभी बिजली उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने पर डेढ़ फीस की छूट मिलती थी. लेकिन ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने वाले ग्राहकों को एक फीसदी अतिरिक्त छूट दी जाती है. कोरोना संकट के बीच कंपनी ने यह तय किया है कि इस एक फिसदी छूट को बढ़ा कर दो फिसदी कर दिया जाएगा. अगर कोई समय पर ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान करेगा तो उन्हें सभी मिलकार साढ़े तीन फिसदी की छूट दी जाएगी.

कंपनी ने ग्रामीण इलाकों में फ्रेंचाइजी के माध्यम से भी बिजली बिल भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है. वहीं शहरी इलाकों में मोबाइल कनेक्शन के माध्यम से सहज वसुधा केंद्र के प्रतिनिधि भी बिजली बिल की वसूली करेंगे.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.