Breaking News

शहरी क्षेत्र में सफाईकर्मी भी फैलाएगें सर्वजन दवा सेवन पर जागरुकता

सीतामढ़ी।
शहरी क्षेत्रों में सफाई कर्मियों की संख्या और उनके कार्य क्षेत्र को ध्यान में देखते हुए जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ रविन्द्र ने शुक्रवार को नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मियों को फाइलेरिया और सर्वजन दवा सेवन अभियान के बारे में प्रशिक्षित किया गया। एमडीए अभियान के दौरान सफाई कर्मी और उनके परिवार भी फाइलेरिया से बचाव की दवा खाएगें। वहीं अपनी सफाई क्षेत्र में घर से कचरा उठाने के दौरान घर के सदस्यों को भी फाइलेरिया रोधी दवा खाने की अपील करेंगे। मालूम हो कि एमडीए अभियान के दौरान फाइलेरिया रोधी दवा खाने के लिए अलग अलग तरीकों और समूहों को जागरूक एवं प्रशिक्षित कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को शहरी क्षेत्र की आंगनबाड़ी क्षेत्रों में कार्यरत सेविका और सहायिका का भी एमडीए अभियान पर उन्मुखीकरण किया गया। डॉ यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी क्षेत्रों में जनसंख्या की सघनता के साथ लोगों की उपस्थिति में अंतर होता है। ऐसे में सेविकाओं की जिम्मेवारी है कि कोई भी घर अभियान के दौरान छूटने न पाए। वहीं अनुपस्थित लोगों को मॉप अप के दिन दवा जरूर दिलाएं। इसके लिए वे अभी से ही घरों का भ्रमण और परिवार की सूची को पुख्ता कर लें।

वार्ड पार्षद को भी मिला प्रशिक्षण:

डॉ रविन्द्र ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के वार्ड पार्षद को अपना सामाजिक दायित्व याद दिलाते हुए उनसे एमडीए अभियान के दौरान अपने वार्ड में जागरुकता अभियान, दीवार लेखन तथा अन्य माध्यमों से जागरूकता फैलाने को कहा गया। वार्ड पार्षद के साथ शहरी जीविका मिशन के सदस्यों से भी एमडीए में सहयोग की अपील करने के साथ फाइलेरिया का पोस्टर भी डिस्प्ले किया गया। मौके पर सीतामढ़ी के उप मेयर आशुतोष कुमार, जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार यादव,शहरी जीविका मिशन की अल्पना कुमारी, पीरामल स्वास्थ्य के सोमनाथ ओझा व अन्य लोग मौजूद थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.