Breaking News

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बिहार पहुँचे राहुल गांधी, भव्य स्वागत; बस से टा-टा किया तो झूम उठे कांग्रेसी

पटना: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत सोमवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता राहुल गांधी फारिगगोरा चेकपोस्ट से किशनगंज पहुँच गए। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के किशनगंज पहुँचने पर राष्ट्रीय, प्रदेश व स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सोमवार की सुबह से ही एनएच 27 फरिंगगोरा में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। आम लोग भी राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए सुबह से एनएच के किनारे टकटकी लगाए रहे। बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, अध्यक्ष सहित किशनगंज के लोकसभा समन्वयक केशर सिंह, किशनगंज सांसद डा. मो. जावेद आजाद, किशनगंज विधायक इजहारुल हुसैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू सहित प्रदेश के नेता जुटे हुए हैं।

इसके अलावा शहर में न्याय यात्रा को लेकर फरिंगगोला चेक पोस्ट से लेकर किशनगंज बस स्टैंड, स्टेडियम, रामपुर सीमा, हलीम चौक, मस्तान चौक, ब्लॉक चौक, कोचाधामन सहित बहादुरगंज रोड को झंडों व बैनर से पाट दिया गया है। जगह- जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं। राहुल गांधी के किशनगंज प्रवेश करने के बाद न्याय यात्रा के झंडा का आदान-प्रदान स्टेडियम में ही होगा। यहां बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी को झंडा सुपुर्द किया जाएगा। यहां करीब आधे घंटे की सभा के बाद उनकी न्याय याात्रा खगड़ा रेल फाटक अगला होते हुए रामपुर सीमा को पार कर बहादुरगंज रोड में हली चौक, कदमरसूल मदरसा, लहरा चौक, ब्लॉक चौक, मस्तान चौक, रहमतपाड़ा, बूढ़ीमारी, कजलामनी चौक, पूठीमारी हाट, सोंथा, राजसुंदरबारी चौक, शीतलनगर, चारघरिया बॉर्डर होते हुए अररिया जिला की सीमा में प्रवेश कर जाएगा

चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी किशनगंज पहुंचे।। राहुल गांधी के आगमन को लेकर उनके गुजरने वाले मार्गों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूर्णिया रेंज के डीआईजी विकास कुमार, डीएम तुसार सिंघला, एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनु बस स्टैंड के पास सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद है। राहुल गांधी जिस रास्ते से गुजर रहे थे उस मार्ग में पहले से पुलिस के अधिकारी तैनात थे। यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए रूट को डायवर्ट किया गया है। वरीय अधिकारी व केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.