Breaking NewsDELHI

ह’ड़कंप: क्वारंटाइन सेंटर से अचानक गायब हो गए 36 कोरोना सं’दिग्ध, तला’श में जुटी पुलिस…

कोरोना वायरस के कहर के बीच दिल्ली के दो अलग-अलग इलाकों में क्वारंटाइन करके रखे गये कोरोना संदिग्धों में 35 से ज्यादा लोग संदि’ग्ध हा’लातों में गायब हो गये। इन सबकी खोज जारी है। इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी से जुड़े सीमांत राज्यों की जिला पुलिस को भी अल’र्ट कर दिया गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने भी इन संदिग्धों की तला’श के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये घ’टनाएं, ढका स्थित नगर निगम स्कूल (मुखर्जी नगर) और मॉडल टाउन स्थित आजादपुर कॉलोनी की है।

मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के आजादपुर कालोनी में 15 अप्रैल को 100 से ज्यादा कोरोना संदिग्धों को दाखिल करवाया गया था। मंगलवार की रात में किसी वक्त यहां से तीन-चार लोग गायब हो गये। जैसे ही मामले का पता चला वैसे ही सेंटर प्रभारी की तरफ से पुलिस को शि’कायत दी गई।

दूसरी घटना मुखर्जी नगर इलाके के ढका सेंटर की बताई जाती है। यहां 16 अप्रैल के आसपास 125 से ज्यादा लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में दाखिल कराया गया था। यहां से सोमवार को रात में किसी वक्त मौका मिलने पर 30 से ज्यादा कोरोना सं’दिग्धों के रह’स्यमय हालातों में गायब हो जाने का पता चला। इस घ’टना की सूचना भी सेंटर प्रभारी द्वारा संबंधित थाने को दी गई।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, र’हस्यमय हालातों में गायब हुए कोरोना संदिग्धों में कुछ नेपाली मूल के भी शामिल होने का पता चला है। सभी की तला’श की जा रही है। जांच इस बात की भी की जा रही है कि आखिर यह सब भागे क्यों? इन्हें भगाने में किसी अंदरुनी शख्स ने ही तो मदद नहीं की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.