Breaking News

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी से मिले नित्यानंद राय, गणतंत्र दिवस के बाद बिहार में होगा खेला!

पटना: बिहार का सियासी पारा सातवें आसमान पर है. एक तरफ जहां बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं को दिल्ली तलब किया गया, वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय राजधानी पटना में डेरा डाले हुए हैं. बिहार की हालात पर उनकी नजर है. गुरुवार को नित्यानंद राय ने पूर्व जीतानराम राम मांझी से मुलाकात की है. इस दौरान दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई.

बिहार में सियासी उलट फेर की संभावना बनी हुई है. उच्च स्तरीय बैठकों का दौर चल रहा है. राष्ट्रीय जनता दल और जदयू के बीच सब कुछ ठीक-ठाक नहीं लग रहा है. खासकर कर्पूरी ठाकुर की जयंती में नीतीश कुमार का परिवारवाद वाला बयान से कई कयाल लगाए दा रहे हैं. बिहार की राजनीति में संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो गई है. भाजपा की भी नजर बनी हुई है.

बता दें कि नीतीश कुमार के परिवारवाद वाले बयान पर जीतन राम मांझी ने भी तंज कसा है. कहा कि बताएं कांग्रेस और राजद को कैसा लगा होगा. तीनों के बीच खटास है. उन्होंने कहा कि मैने पहले ही कहा था कि जनवरी में कुछ होने वाला है. इसकी शुरुआत हो गई है. नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी ने भी लालू यादव पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया था.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.