Breaking News

29 जनवरी तक नहीं मिलेगी ठंड से राहत, आज 26 जिले में भीषण ठंड का संकेत

पटना: बिहार के लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने की उम्मीद न करें. मौसम विभाग के अनुसार अगले 29 जनवरी तक राज्य के लोगों को ठंड का सितम झेलना पड़ेगा. मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में बर्फीली और उत्तर पछुआ हवा ने लोगों की परेशानी को पहले से ज्यादा बढ़ा दी है. 

पछुआ हवा की वजह से 12 जनवरी 2024 से राज्य में लगातार शीतलहर और अधिक ठंड जैसी स्थिति बनी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पहला पश्चिमी विक्षोभ 25 जनवरी और दूसरा 27 जनवरी 2024 से हिमालय के तराई इलाके में रहने वाले लोगों को प्रभावित करने की संभावना है. जिसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश जिलों में 25 जनवरी से 29 जनवरी 2024 के दौरान ज्यादा ठंड और शीत लहर जैसी स्थिति जारी रहने की संभावना है. इसके साथ ही अगले 5 दिनों के दौरान राज्य के कुछ जगहों में घने कोहरे का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को देखते हुए बच्चों एवं बुजुर्ग को ठंड से बचने की सलाह दी है. 

मौसम विभाग ने गुरुवार को राजधानी पटना समेत राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर .मध्य, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य इलाके के कुल 26 जिलों में बहुत ज्यादा ठंड और शीत लहर की चेतावनी की सूचना दी है. जबकि राज्य के उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व इलाके के 12 जिलों में भी मध्यम स्तर की शीत लहर और ठंड की चेतावनी दी है. कुल मिलाकर आज प्रदेश के सभी जिलों में लोगों को भीषण ठंड का सितम झेलना पड़ सकता है. इसके साथ ही राज्य के दक्षिण भाग के अधिकांश जिलों में घना कुहासा जबकि उत्तरी भागों में भी मध्यम स्तर का कुहासा छाए रहने का पूर्वानुमान है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.