Breaking News

जीतन राम मांझी ने फिर किया बड़ा दावा, बिहार में खेला होबे, खेला होई, खेला होखी

पटना: एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इंडिया गठबंधन से नाराजगी तो दूसरी ओर बिहार सरकार में सहयोगी आरजेडी से खटपट की अटकलों के बीच हम पार्टी सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने फिर से कहा कि 25 जनवरी के बाद बिहार में खेला होकर रहेगा.

जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं बार-बार कह रहा हूं कि बिहार में खेला होबे, इस पर कायम हूं. बिहार में खेला होने वाला है. मांझी ने अपने बयान से एक बार फिर से बिहार की राजनीति में खलबली मचा दी है. उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को खेला होबे, खेला होई और खेला होखे तो आप सब देखिएगा कि 25 तारीख के बाद कोई ना कोई खेला होगा

इस बीच मंगलवार को नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद खलबली और बढ़ गई है. अनियोजित बैठक के दौरान नीतीश कुमार के साथ उनके करीबी विजय चौधरी भी थे. हालांकि सूत्रों के अनुसार राज्यपाल और सीएम के बीच कुलपतियों की भर्ती को लेकर चर्चा की हुई.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.