BIHARBreaking NewsSTATE

BreakingNews: अब मिड डे मील बनाने वालों को मिलेंगे ज्यादा पैसे, जानिए सरकार ने कितना बढ़ा दिया है रेट…

मिड के मील को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. लॉकडाउन के चलते स्कूल भले ही बंद है, लेकिन स्कूलों में बनने वाले मिड-डे मील के लिए अब उन्हें प्रति बच्चे के हिसाब से ज्यादा पैसा मिलेगा.

सरकार ने मिड -डे मील की कुकिंग कास्ट में औसतन करीब 11 फीसद की बढ़ोतरी का फैसला लिया है. यह रेट  एक अप्रैल से ही प्रभावी होगा. पिछले सालों के मुकाबले कुकिंग कास्ट में यह बड़ी बढ़ोतरी है मानव. संसाधन विकास मंत्रालय ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया है.

इसके तहत स्कूलों में प्राइमरी स्तर पर पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे के लिए अब हर दिन के हिसाब 4.97 रुपये मिलेंगे. जबकि अपर प्राइमरी के प्रत्येक बच्चों के लिए हर दिन 7.45 रुपये मिलेंगे. इससे पहले प्राइमरी के प्रति बच्चे के लिए यह राशि 4.48 रुपये थी, जबकि अपर प्राइमरी के लिए 6.71 रुपये थी .

कोरोना संकट के बीच कुकिंग कास्ट में की गई इस बढ़ोतरी को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि जब स्कूलों के बंद होने से वहां मिड-डे मील तैयार नहीं हो रहा है. ऐसे में ज्यादातर राज्यों की ओर से बच्चों को कुकिंग कास्ट के साथ राशन उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके चलते अब उन्हें कुकिंग कास्ट का ज्यादा पैसा मिलेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.