Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश ही नहीं विदेशों में भी जश्न का माहौल है. बताया जा रहा है कि श्रीराम मंदिर की वजह से देश की इकॉनमी को भी मदद मिली है. अनुमान लगाया गया है कि समारोह से पहले ही देश में 1 लाख करोड़ का व्यापार हुआ है.
प्राण प्रतिष्ठा से पहले अकेले दिल्ली में 20 हजार करोड़ का बिजनेस हुआ है. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, व्यापारी और दूसरे सामाजिक संगठन 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश भर में 30 हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित करने वाले हैं. आयोजन कई तरह के हो सकते हैं, इसमें राम पैदल यात्रा, शोभा यात्रा, राम रैली, राम फेरी सहित कई शामिल है.
राम नाम की भारी मांग
बाजार में राम नाम की भारी मांग देखी जा रही है. राम मंदिर से जुड़े कई साज-समानों जैसे कि राम झंडा, पटाखें, टोपी, टी-शर्ट, राम मंदिर वाले कुर्ते और कुर्तियों का बाजारों में जबरदस्त डिमांड है. राम मंदिर मॉडल की भी बाजारों में भारी मांग है. राम मंदिर मॉडल को लोग अपने घरों में रखना और पूजा करना चाह रहे हैं. इसलिए इसकी मांग बढ़ गई है.
5 करोड़ से अधिक राम मंदिर मॉडल बेचे गए
सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, अभी तक राम मंदिर मॉडल के 5 करोड़ से ज्यादा यूनिट बिक चुके हैं. शोभायात्रा को देखते हुए म्यूजिकल ग्रुप, ढोल-ताशे, बैंड, शहनाई वाले कलाकारों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है.
मिट्टी के समानों की भी बढ़ी मांग
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा ने देशवासियों को भक्ति से ओत-प्रोत कर दिया है. राम मंदिर उत्सव को देखते हुए देश बर में मिट्टी की बर्तनों की भारी मांग है. 22 जनवरी को घरों मंदिरों में दीप जलाने के लिए इसकी मांग बढ़ी है. इसके साथ ही बाजार दिवाली की तरह सज चुकी है. रंग बिरंगी रोशनी वाले लाइटों की भी मांग बड़ी है.
धार्मिक ग्रंथों की मांग बढ़ी
देशभर में भंडारों की आयोजन के समान और सेवा के लिए 1 लाख करोड़ के व्यापार होने का अनुमान है. दिल्ली में 200 से ज्यादा जगहों पर श्रीराम संवाद आयोजित होने वाले हैं. 1000 हजार से ज्यादा राम चौकी, सुंदर कांड पाठ, अखंड रामायण पाठ का आयोजन हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में 20 हजार करोड़ का बिजनेस हो चुका है.




Leave a Reply