Breaking NewsDELHI

सैलरी नहीं मिली तो सिक्योरिटी गार्ड खाने लगा घास, तेजी से वायरल हो रही है ये तस्वीरें, देखें…

लॉकडाउन के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक आदमी थाली में घास रखकर खाते हुए दिखाई दे रहा है.

वायरल हो रहा ये वीडियो 5 मिनट का है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी पहले घास खाता है जिसके बाद घास को किसी तरह चबाता है और पास में ही रखे पानी की बोतल से पानी पीता है. उसके बाद वह वहीं सो जाता है. ये वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो रहा है. ये व्यक्ति गुरुग्राम में दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल में सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करता है. पिछले दो महीने से सैलरी ना मिलने के कारण मजबूरी में घास खा रहा था.

सुरक्षाकर्मी ने बताया कि उसका नाम संजीव है और मूलरूप से पंजाब का रहने वाला है. अपने परिवार का पेट पालने के लिए इसने पंजाब से सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा कर गुरुग्राम का रुख किया था.’

सुरक्षाकर्मी संजीव ने बताया कि इस कंपनी में सुरक्षाकर्मी का काम करने से पहले वो एक निजी कंपनी में बतौर ड्राइवर का काम करता था, लेकिन वहां से नौकरी छोड़ने के बाद ये बीएसएनएल कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड का काम करने लगा. लेकिन सिक्योरिटी कंपनी ने दो महीने से इसे अब तक एक भी रुपया नहीं दिया है, जिससे परेशान होकर उसने ये कदम उठाया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.