BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार के 18 जिलों में आंधी-तू’फान व बारिश के कारण चार दिनों के लिए “ब्लू अलर्ट” देखें जिलों कि पूरी लिस्ट…

मौसम विभाग ने बिहार के 18 जिलों में अगले चार दिनों तक ब्लू अ’लर्ट जारी किया है। बिहार के उत्तरी हिस्से में आं’धी-तू’फान के साथ तेज बारिश होगी जबकि दक्षिण हिस्से में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के अलावा झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में साइक्लोन सर्किल का क्षेत्र पिछले एक सप्ताह से बना हुआ है। इसका प्रभाव बिहार के मध्य और उत्तरी हिस्सों पर पड़ रहा है। इससे 26 अप्रैल तक बिहार के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, उत्तर-मध्य के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली सहित सात जिले और उत्तर-पूर्वी बिहार के पूर्णिया, सुपौल, किशनगंज, सहरसा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी।


पटना सहित दूसरे जिलों में 23 से 26 अप्रैल तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

Input: MuzWow

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.