बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आज तीसरा अपडेट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने आज तीसरा अपडेट जारी किया है। इसके अनुसार संख्या बढ़कर अब 141 पर पहुंच गई है।
प्रधान सचिव संजय कुमार ने तीसरा अपडेट जारी किया है उसमें एक बार फिर से 5 पॉजिटिव केस मिला है। इस तरह से आज कुल मिलाकर अब तक 15 पॉजिटिव के सामने आ चुका है। तीसरी लिस्ट में जो 5 पॉजीटिव केस मिले हैं उसमें भागलपुर के तीन एक नवगछिया और एक बांका का शामिल है.

भागलपुर में मिले तीन पुरुषों की उम्र 33 साल 40 साल और 46 साल है.वहीं नवगछिया की एक महिला पॉजिटिव मिली है जिसकी उम्र 19 साल है.
वही बांका के अमरपुर के पुरुष की उम्र 45 साल है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि ये लोग पॉजिटिव कैसे हुए इसकी पड़ताल की जा रही है.

Input; News 4nation



Leave a Reply