Breaking News

16 जनवरी से 10 फरवरी तक एचआई पर जागरुक किए जाएगें जिलेवासी

सीतामढ़ी।
जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी सीतामढ़ी डॉक्टर जेड जावेद द्वारा एचआईवी जागरूकता परामर्श एवं जांच सेवा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
डॉ जावेद द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा जिले के एचआईवी प्रभावित 10 प्रखंडों में 16 जनवरी से 10 फरवरी तक सुदूर क्षेत्रों में टीबी एचआइवी जागरुकता, परामर्श एवं जांच की जाएगी। क्षेत्रो में जांच मोबाइल वाहन एवं टीबी, एचआईवी कर्मियों के सहयोग से चलाया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से अनिवार्य सेवा के रूप में उच्च जोखिमपूर्ण व्यवहार वाले व्यक्तियों, गर्भवती महिलाएं, यक्ष्मा रोगी, यौन रोग संक्रमित पति-पत्नी एवं उनके 19 वर्ष से कम के बच्चों को परामर्श एवं जांच सेवा दिया जाना है। स्क्रीन रिएक्टिव पाए जाने पर यथाशीघ्र नजदीकी आई सी टी सी से संपुष्टि कराकर आजीवन निःशुल्क ए आर भी दवा शुरू किया जाएगा। मोबाइल वैन पर एचआईवी काउंसलर, प्रयोगशाला प्रावैधिकी, वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक एवं संबंधित क्षेत्र के एएनएम आदि स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह वाहन जिले में 10 फरवरी तक माइक्रो प्लान के अनुसार संबंधित क्षेत्र का दौरा कर टीबी एचआईवी जांच परामर्श एवं जागरूकता का कार्य करेगी।
मौके पर जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी सह संचारी रोग पदाधिकारी डॉक्टर जेड जावेद, डॉक्टर शगुफ्ता सोमी चिकित्सा पदाधिकारी जिला यक्ष्मा केंद्र, डीआईएस राजेश कुमार, डीईओ सह लेखापाल रंजन शरण, डीपीसी रंजय कुमार, प्रयोगशाला प्रावैधिकी मोहम्मद शमीम आजाद, डीपीएस नोएडा खातून एवं सभी यक्ष्मा एवं एचआईवी कर्मचारी उपस्थित थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.