Breaking News

मलीन बस्तियों में फाइलेरिया उन्मुलन की जगी अलख

वैशाली।
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीनापुर के अंतर्गत मलीन बस्तियों में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग तथा सीफार के सहयोग से फाइलेरिया उन्मुलन व 10 फरवरी से होने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत रैली निकाली गयी। इस रैली में एएनएम,आशा कार्यकर्ता व महिला आरोग्य समिति की सदस्यों ने फाइलेरिया उन्मुलन के प्रति नारों से रैली के रास्तों को गुंजायमान कर दिया। गांव बस्ती ने ठाना है..फाइलेरिया रोग दूर भगाना है जैसे नारों से पटे रैली की ओर मलीन बस्तियों के लोग आकर्षित दिखे। रैली पूरे वार्ड नंबर 35 में घूमती रही।

घरों से किया गया संपर्क:

सर्वजन दवा सेवन अभियान की सफलता के लिए आशा अपने कार्यक्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को अभियान के बारे में बताया। इसके अलावा उन्हें फाइलेरिया से बचावे के बारे में भी विस्तार से समझाया। यूपीएचसी से रैली के निकलते वक्त प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि आगामी दस फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाकर दो वर्ष के ऊपर के सभी लोगों को फाइलेरिया रोग से बचाव हेतु घर घर जाकर दवा खिलाया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है की सभी लोग अनिवार्य रूप से दवा खाएं ताकि इस रोग की रोक थाम किया जा सके एवं इसका उन्मूलन हो सके।
इस रैली में सीएफएआर की ओर से सुमन कुमारी, एएनएम आशा कुमारी एवं आशा कार्यकर्ता फूल कुमारी, चुन्नी कुमारी, गुड़िया शर्मा, गीता, मुन्नी, चिंकू, रीना, रागिनी एवं महिला आरोग्य समिति की सदस्य शामिल थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.