शराब धंधेबाजों के खिलाफ जिला पुलिस और उत्पाद विभाग ने 2023 में अभियान चलाकर शराब बनाने और बेचने वाले 10,834 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जहां उत्पाद विभाग ने 5,836, तो जिला पुलिस ने 4,998 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस साल उत्पाद विभाग की टीम ने 4437.500 लीटर देसी शराब और 52,026.574 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। जिला पुलिस ने शराब बरामदगी के मामले में उत्पाद विभाग को पीछे छोड़ दिया है।




Leave a Reply