उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर के दान पेटी को सात महीने के बाद आज शनिवार को खोला गया है। दानपेटी खुलने के बाद जो तस्वीर सामने आई है वो बेहद चौंकाने वाली थी। दरअसल, दानपेटी में लाखों के नोट सड़ गल गए हैं। सुबह से ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की निगरानी में पैसों की गिनती हो रही हैं। वहीं लाखों के नोट बर्बाद होने से मंदिर के पुजारी नाराज हैं। बारिश और जलाभिषेक के कारण नोट खराब होने की आशंका जताई जा रही है।




Leave a Reply