Breaking News

गठबंधन को जीत चाहिए तो चेहरा नीतीश चाहिए

पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है.इस बैठक में बड़े फैसले होने के कयास लगाये जा रहे हैं.यह बैठक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हो रही है.

बैठक मे शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एक ही गाड़ी से पहुंचे हैं.इससे पहले कार्यकारिणी के अन्य सदस्य़ पहुंच चुकें थे.जेडीयू के साथ ही INDIA और NDA गठबंधन के दलों के नेताओं की नजरे इस बैठक पर टिकी हुई है.इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर जेडीयू के साथ ही INDIA गठबंधन में पार्टी की रणनीति की दशा और दिशा तय होने जा रही है.

बैठक से पहले नीतीश कुमार को लेकर पोस्टर लगाई गई है है जिसका आशय है कि INDIA गठबंधन को आगे बढ़ाने के लिए नीतीश कुमार को आगे बढा़ना है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.