Breaking News

केके पाठक ने सीतामढ़ी डायट भवन का किया निरीक्षण

सीतामढ़ी : बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने गुरुवार रात सीतामढ़ी जिला मुख्यालय डुमरा स्थित डायट भवन का निरीक्षण किया. डुमरा डायट में केके पाठक का अधिकारियों और छात्रों के द्वारा स्वागत किया गया. इस दौरान केके पाठक ने निरीक्षण करते हुए डायट की प्राचार्या कुमारी अर्चना से प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं की दैनिक उपस्थिति के बारे में पुछताछ की.

निरीक्षण के क्रम में केके पाठक ने डायट में प्रशिक्षण ले रहे बीपीएससी से नवनियुक्त शिक्षकों से बातचीत की. उन्होंने दूसरे राज्य जैसे मिजोरम, नागालैंड, यूपी आदि राज्यों से आए नवनियुक्त शिक्षकों से बिहार आने पर फीडबैक लिया. इस दौरान केके पाठक ने शिक्षकों को अच्छे से ट्रेनिंग लेकर छात्रों को बेहतर तरीके से पढ़ाने का अभ्यास करने का निर्देश दिया.

मौके पर अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा कि ‘हम शिक्षकों को समय से वेतन दे रहें हैं तो आप लोग भी समय से स्कूल जाकर बच्चों को पढ़ाईए और अपने स्कूल के क्षेत्र के 10-15 किमी की परिधि में ही रहिए. इससे आराम मिलेगा और मन लगाकर बच्चों को पढ़ा पायेंगे, शिक्षक बनना बड़े जिम्मेवारी का पेशा है.

वहीं उन्होंने महिला शिक्षिकाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि शिक्षिकाओं को स्कूल आने-जाने में सहुलियत के लिए स्कूटी चलाने की ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है, इसका लाभ उठाईए. केके पाठक ने डायट में प्रशिक्षुओं के लिए व्यवस्था आदि का अवलोकन किया. उन्होंने डायट की साफ-सफाई व्यवस्था समेत क्लास रुम का निरीक्षण किया. इस दौरान कई दिशा निर्देश भी जारी किए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.