कोरोना संक्रमण की वजह से लागू लॉक डाउन में राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शिक्षकों तथा कर्मचारियों को आर्थिक मोर्चे पर राहत मिल सकती है. शिक्षा विभाग उन्हें वेतन पेंशन की राशि देने की तैयारी में जुट गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग राज्य के विश्वविद्यालयों महाविद्यालयों के शिक्षकों तथा कर्मचारियों के लिए एकमुश्त राशि देने की तैयारी में जुट गया है. इसके लिए प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है.
वित्त की सहमति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया होगी. यदि सब कुछ ठीक रहा और वित्त विभाग की सहमति मिल गई तो मार्च,अप्रैल और मई माह का वेतन व पेंशन खाते में जल्द ही चली जाएगी. हालांकि वेतन व पेंशन की राशि का भुगतान विश्वविद्यालय करते हैं. शिक्षा विभाग अनुदान के रूप में राशि विश्वविद्यालयों को जारी करता है. शिक्षक और कर्मियों को मिलाकर इनकी संख्या करीब 40 हजार है.




Leave a Reply