नितिश्वर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में 15 दिवसी ट्रांजैक्शंस करिकुलम प्रोग्राम का हुआ समापन मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर श्री अवधेश कुमार तथा मुख्य वक्ता डॉ शिव आदित्य ठाकुर अनुसंधान अधिकारी आयुर्वेद, डॉ सुधांशु शेखर त्रिपाठी प्रोफेसर दयानंद आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज , डॉ रोहित रंजन असिस्टेंट प्रोफेसर गवर्नमेंट आयुर्वेद कॉलेज बेगूसराय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


मुख्य अतिथि ने अपने उद्बबोधन में कहां की समय के महत्व को पहचानिए और हमेशा अपना बेस्ट देने का प्रयास करें सफलता हमेशा आपके समीप रहेगी अतिथियों का स्वागत वाइस प्रिंसिपल डॉक्टर प्रभात कुमार द्विवेदी ने पुष्प गुच्छ ,मोमेंटो, अंग वस्त्र एवं औषधि पौधा देकर किया डॉ ठाकुर ने कहा कि आयुर्वेद स्वस्थ रहने का विज्ञान है डॉक्टर सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और एक अच्छे चिकित्सक बनने की शुभकामनाएं दी डॉ रोहित रंजन आयुर्वेद के क्षेत्र में कितनी संभावनाएं हैं उसको विस्तार से छात्रों को समझाया मच संचालन डॉक्टर किरन कुमारी ने किया धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉक्टर पवन कुमार ने किया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया उक्त अवसर पर डॉक्टर भास्कर, डॉक्टर रंजीत, निखिल ,मानसी सिंह, आदि छात्र छात्राएं उपस्थित है









Leave a Reply