Breaking News

कोरोना से एक महीने का बच्चा संक्रमित, देशभर में 24 घंटे में 640 नए केस

कोरोना का JN.1 वैरिएंट भारत में तेजी से फैल रहा है। 21 दिसंबर तक इसके 22 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 640 मामले दर्ज किए गए हैं। एक शख्स की मौत हुई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में एक्टिव मामलों की संख्या 2 हजार 997 हो गई है। एक दिन पहले यह आंकड़ा 2 हजार 669 था।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अकेले केरल में 2 हजार 606 एक्टिव मामले हैं। यह देश में सबसे ज्यादा है। यहां 21 दिसंबर को कोरोना के 265 नए मामले सामने आए हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। जयपुर में एक महीने का बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसका इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में कोविड के 105, महाराष्ट्र में 53 और गुजरात में 32 मामले हैं। UP के नोएडा में कई महीनों के बाद एक पॉजिटिव मरीज मिला है। डॉक्टर ने बताया कि 54 साल का मरीज हाल ही में नेपाल गया था। वह हरियाणा के गुरुग्राम में काम करता है।

गुजरात ​में 8 साल का बच्चा पॉजिटिव गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या 32 हो गई है। अहमदाबाद में गुरुवार को एक ही दिन में कोरोना के 6 मरीज सामने आए, जिनमें चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

गांधीनगर जिले में गुरुवार को 8 साल के बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। यह बच्चा हाल ही में दक्षिण भारत की यात्रा से लौटा है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.