BIHARBreaking NewsSTATE

84.76 लाख लाभुकों को दी गयी तीन महीने की अग्रिम पेंशन राशि- उपमुख्यमंत्री

पटना 21.04.2020

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि कोरोना संकट के मद्देनजर मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लाभुकों के साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत राज्य के कुल 84.76 लाख वृद्ध, विधवा व दिव्यांग पेंशनधारियों को तीन महीने मार्च, अप्रैल और मई, 2020 की अग्रिम पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है।

श्री मोदी ने कहा कि कुल 84.76 लाख में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 66.59 लाख वृद्ध,विधवा व दिव्यांग तथा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 18.16 लाख लाभुक हैं। केन्द्र व राज्य सरकार मिल कर प्रति लाभुक प्रति महीने कुल 400 रुपये की दर से पेंशन प्रदान करती हैं। साधरणतया मार्च-मई की पेेंशन राशि का भुगतान जून तक होता था, मगर महामा’री से उत्पन्न विशेष परिस्थिति में मार्च से मई माह तक का अग्रिम भुगतान करने का निर्णय लिया गया।

इसके पूर्व वित्तीय वर्ष 2019-20 में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अन्तर्गत कुल 3,138 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है जिसमें भारत सरकार द्वारा प्रदत 1,196 करोड़ रुपये शामिल है। वर्ष 2020-21 में सभी 84.76 लाख लाभुकों को अप्रैल-मई की अग्रिम पेंशन राशि के तौर पर 721.3 करोड़ का भुगतान किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.