Breaking NewsDELHI

श’र्मनाक: कोरोना से ठीक होकर घर आए डॉक्टर का सोसाइटी वालों ने किया विरोध…

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-1 में मैक्स अस्पताल के एक डॉक्टर कोरोना से ठीक होकर घर लौटे तो पड़ोसियों ने ही उनका विरोध कर दिया। बड़ी मु’श्किल से पुलिस ने पड़ोसियों को समझाकर डॉक्टर को उनके घर में प्रवेश कराया। डॉक्टर को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में रखा गया है।

मैक्स वैशाली के एक रेजिडेंट डॉक्टर शुक्रवार को ही कोरोना पॉजिटिव होने आने के बाद मैक्स साकेत में भर्ती हुए थे। इसके बाद रविवार को उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई और सोमवार को दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टर अकेले वैशाली सेक्टर-1 में किराये के मकान में रहते हैं। जिस फ्लैट में वह किराये पर रहते हैं उस छोटी सोसाइटी में कुल 12 फ्लैट बने हैं। शाम करीब साढ़े 7 बजे डॉक्टर जब अपने घर आए तो पड़ोसियों ने घर में आने पर उनका वि’रोध किया। पड़ोसियों का कहना था कि सोसाइटी सील होने की वजह से न कोई बाहर जा सकता है और ना ही कोई अंदर आ सकता है। ऐसे में डॉक्टर सही होकर आए हैं तो सोसाइटी की सील खोलने के लिए मजिस्ट्रेट का डीसीलिंग का आदेश होना चाहिए।

इस संबंध में कौशांबी थाना प्रभारी का कहना है कि डॉक्टर के एक पड़ोसी का कहना है कि डॉक्टर अकेले किराये पर रहते हैं। वो खुद अकेले ही सारे काम करते हैं। अभी कोरोना से सही होकर आए हैं, लेकिन उनको 14 दिन का होम क्वारंटाइन करने का आदेश किसी ने नहीं दिखाया, इसलिए स्थानीय लोग नाराज थे।

रैपिड टेस्ट पर रोक लगाई

गाजियाबाद। कोरोना संदिग्धों के किए जाने वाले रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट पर शासन ने अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। सोमवार से यह टेस्ट किए जाने थे, लेकिन शासन की रोक के बाद फिलहाल टेस्ट प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। कोरोना के मरीजों का पता लगाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में टेस्ट किए जाने की जरूरत थी। इसके लिए शासन की तरफ से जनपद में एक हजार रैपिड टेस्ट किट भेजी गई थीं। इसके माध्यम से महज 15 मिनट में कोरोना का टेस्ट कर रिपोर्ट जानी जा सकती थी। सीएमओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर अग्रिम आदेश तक रैपिड टेस्ट प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। निर्देश के बाद ही प्रक्रिया शुरू होगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.