ARARIABIHARBreaking NewsCRIMESTATE

सड़क पर सिपाही की बे’इज्जती करने को लेकर CM नीतीश ने लिया एक्शन, अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट…

अररिया में कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा पुलिसकर्मी को अ’पमानित करने के मामले पर सीएम नीतीश कुमार ने संज्ञान लिया है. उन्होंने इस मामले में अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है. 

मिली जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार ने इस पूरे मामले को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट की मांग की है.


क्या है पूरा मामला:
यह वि’वाद तब खड़ा हुआ जब अररिया जिले के कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने एक पुलिसकर्मी को अपमानित किया. मनोज कुमार ने गुं’डागर्दी का सबूत दिखाते हुए ड्यूटी पर तैनात एक चौकीदार को सड़क पर बेइज्जत किया है.  सिपाही का कसूर केवल इतना था कि उसने लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी की गाड़ी रोक डाली.

दसअसल सिपाही यह जानकारी लेना चाह रहा था कि गाड़ी किसकी है लेकिन इतनी सी बात पर जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार भ’ड़क गए उन्होंने सिपाही की ऐसी की तैसी कर दी.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर भले ही लॉक डाउन जारी है. लेकिन लोग इसको अब तक गंभी’रता से लेते नहीं नज़र आ रहे हैं. इस बीच पुलिस ने कई को विभिन्न तरह से स’जाओं से न’वाजा है. कई को मुर्गा बनाकर घर वापस भेज दिया तो कईयों को उठक बैठक करवा रही है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.