Breaking News

‘ब्लैक में शराब बेच रही है बिहार सरकार’: शाहनवाज हुसैन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सदस्य सैयद शाहनवाज हुसैन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ब्लैक में शराब बेच रही है। सरकार टीचर को बंधुआ मजदूर समझ रही है। भागलपुर में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हुसैन ने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग से लगातार तुगलकी फरमान जारी हो रहा है। एक तरफ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक लगातार शिक्षा विभाग को सुधारने में लगे हुए हैं। मैं इसका समर्थन करता हूं। मैं चाहता हूं कि बच्चे ससमय स्कूल आए। शिक्षक-शिक्षिकाएं समय पर स्कूल आए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.