Breaking News

आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से श’राब तस्कर गि’रफ्तार

आरपीएफ की ओर से मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली तकरीबन सभी लंबी दूरी की ट्रेनों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा, छिनतई और चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिरो पर भी नकेल कसने का सिलसिला जारी है। इसी बीच आरपीएफ की टीम ने 15708 आम्रपाली स्पेशल एक्सप्रेस से शराब की खेप बरामद की है। ट्रेन से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है ट्रेन के एसी कोच बी पांच में शराब की खेप रखी गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.