बक्सर जिले की बेटी सृष्टि कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। बेगूसराय में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लिया था। जहां बिहार के 27 जिलों से 600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें सृष्टि कुमारी का बेहतर प्रदर्शन रहा। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक मिलने के साथ ही लोगों की बधाइयां और शुभकामनाएं भी मिला रही है। वहीं, सृष्टि राष्ट्रीय स्तर पर इस खेल में बेहतर प्रदर्शन करना चाहती है।




Leave a Reply