Breaking News

नई बीमा’री की दस्तक : चीन के बच्चों में फैल रही रहस्यमयी बीमा’री

जयपुर. चीन के बच्चों में फैल रही रहस्यमयी बीमारी को लेकर राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है. बच्चों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से राज्यों को एडवाइजरी भेजी गई है. इसके अलावा राज्य के सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल व निरीक्षण करवाने की गाइडलाइन भी जारी की गई है. हालांकि प्रदेश में अभी तक इस बीमारी का कोई भी केस सामने नहीं आया है.

प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक अचल शर्मा ने बताया कि चीन में इनफ्लुएंजा फैल रहा है जिसे हम बुखार, खांसी, जुकाम कहते हैं. इस प्रकार का वायरस जो खास तौर से वहां के बच्चों में ज्यादा देखने को मिल रहा है. इसमें खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत लेकर मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं. इस दिशा में भारत सरकार और राज्य स्तर पर भी गाइडलाइन जारी की गई है, जिसको लेकर एसएमएस अस्पताल पूरी तरीके से तैयार है. हमारे पास विशेषज्ञों की पूरी टीम है एवं बेड की पर्याप्त व्यवस्था है. यदि किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम या बुखार है तो तुरंत उपचार लें और अन्य व्यक्तियों से दूर रहें.

भारत सरकार की एडवाइजरी पर चिकित्सा विभाग ने दिए निर्देश
चिकित्सा विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन में लिखा है कि मौजूदा दौर में चीन के बच्चों में श्वसन रोग की वृद्धि पायी गयी है. जो इन्फ्लूएंजा, माइक्रो प्लाजमा न्यूमोनिया एवं सॉर्सकोव-2 आदि सामान्य कारणों से हो रहा है. विभाग के मुताबिक भारत सरकार के सन्दर्भ पत्र द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन निगरानी तंत्र को सुचारू रखा जाना बेहद जरूरी है. इसके अलावा सभी राजकीय, निजी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेज अस्पतालो में श्वसन रोगों, ILI एवं SARI रोगियों पर विशेष ध्यान रखे जाने की आवश्यकता है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.