Breaking News

बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

पटना: मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे के तापमान में 1-3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई. अगले पांच-छह दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है. न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है. सुबह की शुरूआत घने कोहरे से होगी, प्रदेश के कुछ हिस्सों में व्रजपात के साथ बारिश की संभावना है. यानी अब ठंड और ज्यादा बढ़ेगी.

मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार अगले 48 घंटे तक राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण पश्चिम भागों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, व्रजपात और मेघगर्जन की संभावना है. खास कर कैमूर, बक्सर, औरंगाबाद, गया, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सीवान में हल्की बारिश और ठनका गिर सकता है. जबकि अन्य जिलों में भी हल्के बादल छाये रहेंगे. जिससे सर्दी काफी बढ़ने की संभावना है.

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस डिहरी और सबौर का जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस पूपरी (सीतामढ़ी) का दर्ज किया गया. सोमवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से 15.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मगंलवार को बिहार का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.