कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को 15910 अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन में भी अचानक यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्रियों के बीच धक्का मुक्की होने लगा। ट्रेन में जल्दी चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का मुक्की शुरू गई। जिस कारण कई यात्री चोटिल हो गए। वहीं दर्जनों यात्रियों ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। कुछ यात्रियों का सामान ट्रेन में रखा गया, लेकिन यात्री खुद ट्रेन में नहीं चढ़ पाए।




Leave a Reply