BOKAROBreaking NewsDHANBADInternational

बोकारो: समाहरणालय के मुख्य द्वार पर लगा थर्मल स्क्रीनिंग के साथ हैंड सैनिटाइजर कि व्यवस्था…

बोकारो : झारखंड सरकार के आदेशानुसार बोकारो जिले के जिला स्तरीय व प्रखंड स्तरीय कार्यालय सहित समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं में न्यूनतम कर्मचारियों के साथ आज कामकाज शुरू किया गया। समाहरणालय के मुख्य द्वार पर हर आने वाले की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ हैंड सैनिटाइजर या हैंडवाश द्वारा हाथ धुलाकर कार्यालय में प्रवेश कराया जा रहा था साथ ही सभी कर्मचारियों को मास्क लगाकर एवं हैण्डग्रपस के साथ आने की अनुमति मिल रही थी। साथ ही सभी कर्मचारी को अपने कार्यालय में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का निदेश भी दिया जा रहा था।

स्वास्थ्य विभाग के कर्मी सुबह 10:00 बजे से ही समाहरणालय में आने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे हैं। हैंड सैनिटाइजर से उनके हाथ वॉश कराए जा रहे हैं साथ ही आने वाले को मास्क के साथ ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
समाहरणालय में डीआरडीए, जिला योजना, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति विभाग, सामान्य शाखा, स्थापना शाखा, राजस्व, जिला भू-अर्जन, विधि व्यवस्था कोषांग, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन, विधि शाखा, निलाम पत्र, समाज कल्याण, कल्याण सहित अन्य शाखाओं के कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.